शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

दिल की बातें - 16

नमाज़ ए इश्क़ के कलमे तुझे कब याद रहे
मेरे दिल ने दुआ की फिर भी तू आबाद रहे

राह ए इश्क़ कहाँ आसान दौर कोई भी रहा
जो भी राहरू रहे इसके अक्सर बरबाद रहे

सफ़र ए ज़िंद में नाकाम मैं कई मरहलों पे
मगर तेरा सफ़र तो हर मोड़ पर नाबाद रहे

दिल ए नाशाद मैं हरदम खड़ा राहों में तेरी
कूंचा ए यार तेरा हर वक़्त ही पर शाद रहे

बड़ा हूँ ख़ुशफ़हम, इतना ही से ख़ुश रहूँगा 
दिल ए नाज़ुक में अपनी भी कोई याद रहे

- प्रणव कान्त झा
२२ फ़रवरी, २०१६.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें